उरई, अप्रैल 28 -- कालपी। अधिवक्ता एसोसिएशन कालपी के वार्षिक चुनाव के लिए विभिन्न पदों पर पांच उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। 29 अप्रैल को भी परिचित दाखिल किए जाएंगे। अधिवक्ता एसोसिएशन के निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए गयादीन अहिरवार एवं अवधेश सिंह सोलंकी के द्वारा पर्चे खरीदे गये हैं।जिसमें आज गयादीन अहिरवार के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इसी प्रकार महामंत्री के पद पर मोहम्मद आमीन तथा अशोक मोहन राय खन्ना के द्वारा पर्चे खरीदे गए। जिसमें मोहम्मद अमीन के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष श्रीवास्तव एडवोकेट ने नामांकन पत्र दाखिल किया।संयुक्त मंत्री पद के लिए दिव्य स्वरूप श्रीवास्तव एडवोकेट गोलू के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया...