गंगापार, फरवरी 6 -- बार एसोसिएशन बारा के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव प्रचार के लिए चाय पान की दुकानों पर भी जमघट लगता है। समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर बहस कर रहे हैं। अधिवक्ता संघ बारा के चुनाव में नामांकन पत्र वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय और मंत्री पद पर चतुष्कोणीय मुकाबला होने से चुनाव दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद पर कृष्णा कांत मिश्र, चंद्रमणि सिंह, वीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री पद पर अनिल कुमार द्विवेदी, निर्भय शंकर दुबे, प्रदीप कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार तिवारी चुनावी समर के योद्धा हैं। सभी प्रत्याशी अपने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए अधिवक्ताओं को समझाने बुझाने में लगे हैं। प्रत्याशियों के समर्थक अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में तर्को की झड़ी लगा देते हैं। तहसील मुख्यालय के आसपास चल रही चाय पान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.