हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव के लिए आज शनिवार को मतदान होगा। 1324 मतदाता 11 पदों के लिए वोट करेंगे। सुबह आठ बजे से जजी परिसर में मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। सुरक्षा तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद पांडेय ने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत सचिव, उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष (महिला), कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पद, संयुक्त सचिव (प्रेस), पुस्तकालय अध्यक्ष, लेखाधिकारी पद, सदस्य (सामान्य पद), सदस्य (महिला) पद के लिए वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक वोट देने के लिए बार काउंसिल ऑफ उत्तराखण्ड की ओर से मिला पहचान पत्र मूल रूप में साथ लाना अनिवार्य होगा। वर्ष 2010 से जो भी अधिवक्ता हल्द्वानी बार में पंजीकृत हैं वह अपना अखिल भारतीय बार परीक्षा उत्तीर्ण का प्रमाण ...