अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए आठ पदों पर बुधवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कुल 2290 अधिवक्ताओं में से दिनभर में 87.90 प्रतिशत यानी 2013 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इस दौरान मतदान स्थल के बार अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को पुलिस सुरक्षा में सील किया गया। गुरुवार को मतगणना होगी। देर शाम तक परिणाम जारी किए जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र सिंह, उप निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र सिंह होल्कर व नवरत्न गुप्ता ने बताया कि सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट स्थित बार सभागार में मतदान शुरू हुआ। शुरुआत में अधिवक्ताओं की कतार लगी रही। दीवानी से कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर वकीलों ने वोट डाला। दोपहर एक बजे तक एक हजार से अधिक अधिवक्ताओं ने मतदान किया। बिना सीओपी आई कार्ड के वोट नहीं डालन...