अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा, संवाददाता। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार (नौ अप्रैल) से शुरू होगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को कचहरी परिसर में संपन्न हुई चुनाव समिति की बैठक में सर्व सम्मति से कई निर्णय लिए गए।बताया गया कि नामांकन पत्र आठ से नौ अप्रैल तक बार रुम से निशुल्क दिए जाएंगे। नौ व दस अप्रैल को होने वाली नामांकन प्रक्रिया के बाद 13 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच तथा 15 अप्रैल को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। मतदान 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा जबकि मतगणना अगले दिन 22 अप्रैल को होगी। मतदान वाले दिन मतदाता पहचान के लिए नवीन सीओपी कार्ड, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी आई कार्ड या फिर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन प्रपत्र साथ लाना होगा। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.