अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद पर उमेश कुमार पाठक 87 व महासचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा 214 मतों से विजय घोषित किए गए। 41 राउंड की मतगणना रात नौ बजे पूरी हुई। इसके बाद समर्थकों ने विजेता प्रत्याशियों को फूल-माला पहनाकर जश्न मनाया। मिठाई बांटने के साथ ढोल की थाप पर जमकर डांस किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रही। निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र सिंह, उप निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र सिंह होल्कर व नवरत्न गुप्ता ने बताया कि बुधवार को 2290 अधिवक्ताओं में से 87.90 प्रतिशत यानी 2013 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। गुरुवार सुबह आठ बजे से कलेक्ट्रेट स्थित बार सभागार में मतगणना शुरू हुई। इसमें शुरू से ही अध्यक्ष पद पर उमेश कुमार पाठक, सत्येंद्र सिंह चौहान व कैलाश बाबू...