फतेहपुर, अप्रैल 11 -- फतेहपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में इस बार कचहरी परिसर में रोमांच अपने चरम पर रहा। देर रात तक चली मतगणना के बाद बाबू सिंह यादव ने अध्यक्ष पद की प्रतिष्ठापूर्ण जंग जीत ली। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमेश भदौरिया को बेहद नजदीकी मुकाबले में एक मत के अंतर से पटखनी दी। वहीं, अधिवक्ता समाज ने अनुराग मिश्र पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन का नया महामंत्री चुना है। पल-पल बदलते रहे समीकरण, थमी रहीं सांसेंमतगणना की शुरुआत से ही मुकाबला त्रिकोणीय नजर आया। स्थिति यह थी कि हर राउंड के बाद समर्थकों की धड़कनें तेज हो रही थीं। कभी पांच तो कभी सात वोटों के फासले से समीकरण हर मिनट बदलते रहे। अंतिम परिणामों में बाबू सिंह यादव को 439 वोट मिले, जबकि रमेश भदौरिया 438 और विजय सिंह 421 वोट पाकर क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.