मेरठ, मार्च 24 -- सरधना बार एसोसिएशन के चुनाव का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। प्रत्याशी अपने पक्ष में वोट बटौरने में लग गए हैं। मंगलवार को भी प्रत्याशियों ने चेंबर से लेकर घर तक दस्तक देते हुए अधिवक्ताओं से अपने पक्ष में समर्थन व वोट मांगे। महामंत्री पद के दावेदार संजीव पंवार ने पूरी टीम के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया। बता दें, कि आगामी 28 मार्च को बार चुनाव का मतदान व उसी दिन परिणाम की घोषणा होनी है। नामाकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क कर अपनी जीत के लिए राजनीतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। प्रत्याशी अधिवक्ताओं के चैंबर से लेकर घर तक चक्कर काट रहे हैं। सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में बोट बटौरने में लगे हुए हैं। महामंत्री पद के दावेदार संजीव पंवार का चुनाव भी मजबूत नजर आ रहा है। मंगलवार...