मेरठ, मार्च 18 -- सरधना बार एसोसिएशन के चुनाव में भाग्य आजमा रहे प्रत्याशियों की फाइनल सूची बुधवार को चुनाव अधिकारियों ने जारी कर दी। अध्यक्ष पद पर तीन, महामंत्री पद पर दो लोगों के नामांकन हुए हैं। उधर, कोषाध्यक्ष व पुस्कालय सचिव पद पर केवल एक-एक ही नामांकन बचा। जिसके चलते दोनों पदाधिकारियों का निर्विरोध चुना जाना तय है। अन्य कई पदों पर भी वोटिंग होगी। बार अध्यक्ष व चुनाव अधिकारी विक्रम त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन आरिफ अली, इनाम अली रिजवी व सत्यप्रकाश शर्मा, महामंत्री पद पर नितिन चांदना व संजीव पंवार में आमने सामने की टक्कर होगी। जबकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ईश्वरचंद व रिजवाल अली आमने सामने हैं। उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार,अरुण कुमार, मोहनपाल व मनीष कुमार मैदान में रहेंगे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर लईक अहमद व सुशील कुमार सिंह के बीच टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.