मेरठ, मार्च 17 -- सरधना बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को दूसरे दिन भी प्रत्याशियों ने नामांकन किए। दूसरे दिन अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए एक एक ओर नामांकन हुआ। चुनाव अधिकारी बार अध्यक्ष विक्रम त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन इनाम अली रिजवी जबकि महामंत्री पद के लिए संजीव पंवार द्वारा नामांकन किया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए अमित व मोहनपाल ने नामांकन किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए सशील कुमार सिंह ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव के लिए जगपाल सिंह, सामाजिक मंत्री के लिए संजीव कुमार गर्ग, वरिष्ठ कार्यकारणी के लिए राजीव त्यागी, सुक्रमपापल, रिजवान उल हक, प्रमोद कुमार शर्मा, ईश्वरचंद, सुधीर वशिष्ठ ने नामांकन किया। कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के लिए भी नामांकन किए गए। बुधवार को नामांकन वापसी सुबह 10 बजे से तीन बजे तक होगी।

हिंदी ह...