बदायूं, मार्च 22 -- दातागंज तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन तहसीलध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में अधिवक्ता बार कौंसिल चेयरमैन से मिले। इस दौरान अधिवक्ताओं ने 28 फरवरी को तहसीलदार द्वारा किए गये दुर्व्यवहार एवं झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी से अवगत कराया। अध्यक्ष बार काउंसिल उत्तर प्रदेश शिव किशोर गौड़ ने मुख्य सचिव लखनऊ को पत्र लिखकर प्रकरण की जांच कराने एवं तहसीलदार को हटाने की मांग की। डीएम एवं एसडीएम दातागंज से फोन पर वार्ता की एवं समस्या को तत्काल निपटाने के निर्देश दिये। तहसील अध्यक्ष अजय गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी संतोष कुमार सिंह, सहसचिव प्रकाशन संदीप कुमार सिंह, कुलदीप अग्निहोत्री, तरुण कुमार शर्मा मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.