रांची, अप्रैल 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य बार कौंसिल काउंसिल के चुनाव में पांच महिलाओं की जीत हो गयी है। जिन पांच महिलाओं की जीत हुई है, उनमें झारखंड हाईकोर्ट की अधिवक्ता रिंकू भगत, मौली सिन्हा, निवेदिता कुंडू और डालटेनगंज की मधुलता रानी व गिरिडीह की मीरा कुमारी शामिल हैं। बार कौंसिल चुनाव में 25 महिलाएं मैदान में थीं। इनमें से 20 महिला अधिवक्ता कम मत प्राप्त करने के कारण चुनाव मैदान से बाहर (एलिमिनेट) हो गई थीं। सात महिलाएं गिनती में थीं, लेकिन दो महिलाएं भी शनिवार को गिनती से बाहर हो गयीं। इसके बाद पांच महिलाओं के जीत की घोषणा कर दी गयी, क्योंकि पांच सीट महिलाओं के लिए निर्धारित है। कौंसिल के 30 उम्मीदवार पहले ही बाहर हो गए थे। कौंसिल के नियमों के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार की जीत तभी सुनिश्चित मानी जाएगी, जब वह न्यूनतम नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.