रांची, फरवरी 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड बार कौंसिल के चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नजरें नाम वापसी की अंतिम तिथि पर टिकी हैं, लेकिन मौजूदा हालात बताते हैं कि किसी बड़े स्तर पर नाम वापसी की संभावना नहीं है। उम्मीदवारों का कहना है कि भारी नामांकन शुल्क और लंबे समय से चल रहीं तैयारियों के कारण ज्यादातर दावेदार मैदान में बने रहेंगे। इस चुनाव में नामांकन करने वाले उम्मीदवारों को 1.25 लाख रुपये शुल्क जमा करना पड़ा है। नियमों के मुताबिक, नाम वापस लेने पर यह राशि वापस नहीं की जाएगी। यही वजह है कि कई प्रत्याशी अब पीछे हटने के बजाय चुनावी मुकाबले में किस्मत आजमाने के मूड में हैं। बार के भीतर यह चर्चा जोरों पर है कि भारी फीस ने नाम वापसी की संभावनाओं को लगभग खत्म कर दिया है। बार कौंसिल चुनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.