रांची, मई 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य बार कौंसिल के चुनाव की मतगणना पूरी होने और विजयी उम्मीदवारों की घोषणा के बावजूद नई कार्यकारिणी के गठन में फिलहाल अनिश्चितता है। 21 अप्रैल को मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद जहां कार्यकारिणी गठन की उम्मीद थी, वहीं एक प्रत्याशी की पात्रता पर उठे विवाद ने पूरे चुनाव परिणाम पर रोक की स्थिति पैदा कर दी है। चुनाव में शामिल एक उम्मीदवार महेश तिवारी के पूर्व में सजायाफ्ता होने का मामला सामने आया। इस आधार पर रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) ने उनकी उम्मीदवारी को अमान्य घोषित करते हुए संबंधित सीट पर दूसरे उम्मीदवार को विजेता घोषित करने का आदेश जारी किया। इसी निर्णय ने विवाद की शुरुआत कर दी। आरओ के फैसले के खिलाफ उम्मीदवार महेश तिवारी ने उच्च स्तरीय चुनाव समिति में अपील दायर कर दी। अपील स्वीकार होने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.