रांची, फरवरी 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में सभी 100 नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। चुनाव पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद सभी 100 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। 25 पदों के लिए कुल 100 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। इस बार 25 महिलाएं भी चुनाव मैदान में हैं। 17 फरवरी को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि है। 25 पदों के लिए राज्य भर के करीब 25 हजार मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। 12 मार्च को मतदान होना है। हालांकि, अभी तक मतगणना की तिथि निर्धारित नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर करीब सात साल बाद झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव कराया जा रहा है। पिछली बार के सभी पदाधिकारी भी इस बार चुनाव मैदान में हैं। चीफ रिटर्निंग अफसर जस्टिस अंबुज नाथ और असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर सेवानिवृत ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.