रांची, मार्च 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चुनाव की मतगणना 20 मार्च से शुरू होगी। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने डोरंडा स्थित स्टेट बार काउंसिल कार्यालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और बताया कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मतगणना प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक चलेगी। इसके लिए विशेष रूप से 'पिजन होल' सिस्टम तैयार किया गया है, जिसमें प्रत्याशियों के नाम और क्रमांक के अनुसार मतपत्र अलग-अलग रखे जाएंगे। मतगणना डोरंडा स्थित बार काउंसिल कार्यालय में ही होगी। मतगणना के लिए झारखंड विधानसभा के 13 कर्मियों की टीम लगायी गयी है। चुनाव में कुल 23 पदों के लिए मतगणना की जा रही है। बताया गया है कि इस बार लगभग 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतगणना के दौरान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.