बार कौंसिल चुनाव का परिणाम 48घंटे बाद जारी होगा
रांची, अप्रैल 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड स्टेट बार कौंसिल चुनाव की मतगणना अब अंतिम चरण में है। 20 मार्च से जारी मतगणना गहमागहमी के बीच अब केवल चार केंद्रों के मतपत्रों की गिनती के साथ शेष रह गई है। राज्य के 20 जिलों एवं प्रमुख अनुमंडलों के मतों की गिनती पूरी कर ली गई है, जिससे कई उम्मीदवारों की स्थिति काफी हद तक स्पष्ट होती नजर आ रही है। मतगणना के अंतिम चरण में अब साहिबगंज, सिमडेगा, सरायकेला और तेनुघाट के मतपत्रों की गिनती बाकी है। इन चार क्षेत्रों के परिणाम न केवल उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे, बल्कि यह भी तय करेंगे कि काउंसिल की शीर्ष वरीयता सूची में कौन अपनी जगह पक्की करता है। सूत्रों के अनुसार, इन क्षेत्रों के मतों का रुझान वर्तमान समीकरणों को बदल सकता है।अब तक की गिनती में कई अनुभवी उम्मीदवारों ने अपनी बढ़त बरकरार रखी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.