प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बार कौंसिल चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट व अभद्रता के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने नामजद एफआईआर दर्ज की है। उधर, दूसरे पक्ष की ओर से भी महिला अधिवक्ता को थाने में आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में एक अधिवक्ता के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मंगलवार को दोनों पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी है। इधर, सोशल मीडिया पर मारपीट और थाने में आत्मदाह की कोशिश का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, यूपी बार कौंसिल चुनाव में सदस्य पद की प्रत्याशी अधिवक्ता श्रद्धा शुक्ला ने मतदान के दौरान प्रत्याशी देवेंद्र मिश्र के समर्थकों पर मारपीट, अभद्रता व सोने की चेन छीनने का आरोप लगाते हुए हर्षित मिश्रा, गार्विक मिश्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.