रामपुर, मई 15 -- रामपुर। बार कौंसिल के आदेश पर बार एसोसिएशन ने निष्काशित किए गए सभी 63 अधिवक्ताओं की सदस्यता बहाल करते हुए कौंसिल के अध्यक्ष को रिपोर्ट भेज दी है। साथ ही नोटिस बोर्ड पर भी सूचना चस्पा करा दी गई है। मालूम हो कि 24 मार्च को रामपुर बार एसोसिएशन ने एल्डर्स कमेटी से जुड़े 63 अधिवक्ताओं की सदस्यता समाप्त कर दी थी। इस कार्रवाई के बाद अधिवक्ताओं में चर्चाओं का माहौल गर्म हो गया था। अपने मामले को लेकर सभी प्रभावित अधिवक्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पहुंचे, जहां उनकी सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने रामपुर बार एसोसिएशन को निर्देशित करते हुए सभी 63 सदस्यों की सदस्यता बहाल करते हुए बार एसोसिएशन को आदेश जारी किया गया था। बार के अध्यक्ष और महासचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से संबंधित वकीलों की सदस्यता बहाल कर दी गई...