मुजफ्फर नगर, जून 22 -- अश्लील वीडियो बनाकर धोखाधड़ी से हजारों की नगदी मंगवाना युवक को महंगा पड गया। दुकानदार ने एक युवक का बार कोड मंगवा कर उस पर नगदी मंगवाने के बाद दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दी। मामले की जांच पड़ताल हुई तो रकम धोखाधड़ी कर मंगवाई गई थी। पीड़ित युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। मोहल्ला देवीदास निवासी अनस खान पुत्र मोहम्मद सरदार खान ने कोतवाली में तहरीर में बताया कि वह एक बैट्री की दुकान पर काम करता है। दुकान पर काम करने वाले एक युवक ने उससे बार कोड मांगा ओर कहा कि कही से नगदी मंगवानी है मेरा बार कोड काम नहीं कर रहा है। बार कोड पर युवक ने 37500 मंगवा कर उसको दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर दिया गया। कुछ दिन बाद एक पत्र आया जिसमे उसको नौकरी से निकले जाने के बारे में लिखा था। पत्र ...