देवरिया, अप्रैल 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। बरहज तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह की मौत को लेकर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं की बैठक तहसील सभागार में हुई। इसमें मौत के लिए दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहा कि बरहज एसडीएम विपिन द्विवेदी द्वारा विजेंद्र सिंह एडवोकेट को कड़े लफ्जों में धमकी दिया। कहा कि अपने दोनों लड़कों को यहां से लेकर चले जायं नहीं तो उनके खिलाफ ऐसी धारा लगाकर जेल में भेंजेंगे किी जीवन भर जेल में सड़ते रहेंगे। आरोप लगाया कि इसके बाद बिजेंद्र सिंह एडवोकेट को धक्का मार कर गिरा दिया गया, जिससे हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौ‌डिल्य को ज्ञापन देकर दोषियों पर कार्यवाही और जि...