कन्नौज, मार्च 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के विशुनगढ़ रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान बार एसोसिएशन छिबरामऊ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विपिन द्विवेदी एडवोकेट ने पटका उढ़ाकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। गत माह हुए बार एसोसिएशन छिबरामऊ के चुनाव में निर्वाचित किए गए पदाधिकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, महासचिव पंकज मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे, उपाध्यक्ष प्रथम दिनेशचंद्र यादव व विनीत त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय गौरव कुमार चतुर्वेदी व गुलाम हुसैन, संयुक्त सचिव प्रशासन नरेंद्र सिंह शाक्य, कोषाध्यक्ष अंजू पटेल, संयुक्त सचिव मीडिया अमित राजपूत, संयुक्त सचिव पुस्तकालय अजय कुमार सक्सेना, वरिष्ठ प्रशासनिक सदस्य अमित कुमार दुबे, आदित्य कुमार त्रिपाठी, ...