मथुरा, जनवरी 24 -- गोवर्धन। मथुरा बार एसोसिएशन की नवागत कार्यकारिणी का भवनपुरा गांव में स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने बार के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह को 151 मीटर का साफा पहनाकर एवं 51 किलो की फूलों की माला एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उनके पिता पूर्व सीओ अमृत लाल चौधरी का भी सम्मान किया गया। शनिवार को मथुरा बार एसोसिएशन के नवागत अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह अपने पैतृक गांव भवनपुरा पहुंचे, जहां सचिव मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष रामकृष्ण भारद्वाज, संयुक्त सचिव सुरेंद्र शर्मा सहित समस्त कार्यकारिणी का ग्रामीणों द्वारा स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दर्जनों ग्रामीणों ने अध्यक्ष व कार्यकारिणी का स्वागत किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए स्नेह और सम्मान के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.