बोकारो, मार्च 29 -- बोकारो ,प्रतिनिधि। झारखंड राज्य के विभिन्न न्यायालयों को लगातार ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों में भय का माहौल व्याप्त है। इस गंभीर मुद्दे पर इंडियन एसोसिएशन ऑफ लॉयर्स के नेशनल काउंसिल मेंबर व बोकारो के वरिष्ठ अधिवक्ता रंजीत गिरी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईमेल, पत्र व ट्वीट के जरिए घोर चिंता व्यक्त की है। श्री गिरी ने मुख्यमंत्री से राज्य के सभी कोर्ट परिसरों की सुरक्षा को लेकर तत्काल कदम उठाने की मांग की है। उन्होंने सभी बार परिसरों में स्थायी सुरक्षा चौकी स्थापित करने की अपील की है। हर कोर्ट परिसर के प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर अविलंब लगवाने की मांग की है। अधिवक्ता रंजीत गिरी ने बताया बार-बार मिल रही इन धमकियों से अधिवक्ता वर्ग के साथ-साथ आम वादका...