फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर, कार्यालय संवाददाता। कानून और न्याय की चौखट पर अब नारी शक्ति की आवाज और भी बुलंद होगी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव परिणामों ने महिला सशक्तिकरण की एक नई इबारत लिख दी है। इस बार की 23 सदस्यीय कार्यकारिणी में करीब 30 फीसदी पदों पर महिलाओं ने कब्जा कर यह साबित कर दिया है कि वह केवल पैरवी तक सीमित नहीं, बल्कि संगठन के नेतृत्व में भी अग्रणी हैं। निर्णायक पदों पर महिलाओं का दबदबानवनिर्वाचित कार्यकारिणी में महिलाओं की भागीदारी केवल प्रतीकात्मक नहीं है, बल्कि वे संगठन के महत्वपूर्ण और निर्णायक पदों पर आसीन हुई हैं। मंजुला राजपूत को उपाध्यक्ष, पुष्पा देवी मौर्य को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और छाया सिंह को संयुक्त सचिव प्रकाशन जैसे प्रभावी पदों में निर्वाचित हुईं है। यह पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में महिला अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.