हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य पदों के लिए मंगलवार सुबह दस बजे से मतदान शुरू हो गया है। 23 पदों के लिए सदस्यों का चुनाव होना है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष किशोर कुमार पंत ने बताया कि मतदान के लिए अधिवक्ताओं में काफी उत्साह है। पूरे प्रदेश में 104 सदस्य इन पदों के लिए दावेदारी कर रहे हैं, जिसमें हल्द्वानी से 9 अधिवक्ता शामिल हैं। हल्द्वानी में मतदान के लिए छह बूथ बनाए गए हैं। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि पुलिस सुरक्षा के लिहाज से जजी परिसर में मौजूद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.