गोरखपुर, जनवरी 20 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों के चुनाव को लेकर गोरखपुर जिला मुख्यालय पर मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। पहले दिन कुल 2020 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में मतदाता निर्धारित समय से पहले ही मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। दोपहर करीब एक बजे मतदान स्थल पर अधिवक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान विभिन्न प्रत्याशियों के समर्थकों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। चुनावी माहौल में उत्साह के साथ-साथ अनुशासन भी देखने को मिला और किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। मतदान स्थल पर सभी प्रत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.