बिजनौर, अप्रैल 3 -- बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर उठे विवाद पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल ने सख्त रुख अपनाया है। बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने जिला बार एसोसिएशन व एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर इलाहाबाद स्थित कार्यालय में तलब कर स्पष्टीकरण मांगा है। 3 अप्रैल को जारी पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेशानुसार चुनाव एल्डर्स कमेटी की देखरेख में कराया जाना था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 31 मार्च को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होना था, लेकिन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी और एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन के बीच विवाद के चलते चुनाव करीब चार घंटे तक बाधित रहा। बाद में दोपहर 12 बजे मतदान शुरू कराया गया।पत्र में आरोप है कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेंद्र सिंह अपने समर्थकों के साथ चुनाव स्थल पर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.