बार काउंसिल चुनाव विवादों के लिए दो ट्रिब्यूनल गठित हों
नई दिल्ली, मई 18 -- सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को राज्य विधिज्ञ परिषद चुनावों से उत्पन्न विवादों पर फैसला करने के लिए शीर्ष अदालत के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की अगुवाई में दो चुनाव न्यायाधिकरण गठित करने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) को न्यायाधिकरणों की अगुवाई करने के लिए दोनों सेवानिवृत्त जज से औपचारिक सहमति लेने का निर्देश दिया। यह आदेश अलग-अलग राज्यों में बार चुनावों को लेकर बढ़ते मुकदमों से निपटने के लिए दिया गया था। सुनवाई के दौरान राज्य विधिज्ञ परिषदों में महिलाओं के 30 प्रतिशत प्रतिनिधित्व से जुड़ा मुद्दा भी चर्चा में आया। यह भी पढ़ें- बीसीडी चुनाव की मतगणना पर रोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.