उन्नाव, जुलाई 22 -- उन्नाव। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चुनाव की प्रयागराज में चल रही मतगणना के बीच उन्नाव के पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं बार काउंसिल सदस्य पद के प्रत्याशी सतीश कुमार शुक्ला को जिले में सर्वाधिक 697 मत प्राप्त हुए हैं। सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि अन्य जिलों से अब तक 256 मत भी उन्हें मिल चुके हैं, जिससे उनका कुल मतों का आंकड़ा 953 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि प्रथम वरीयता के मतों की गणना वाराणसी को छोड़कर लगभग पूरी हो चुकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले सप्ताह द्वितीय से 25वीं वरीयता तक के मतों की गणना शुरू होगी। उनका विश्वास है कि शेष मतगणना में भी उन्हें व्यापक समर्थन मिलेगा और वे बार काउंसिल सदस्य पद का चुनाव जीतेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...