नैनीताल, फरवरी 17 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेशभर में मंगलवार को उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया हुई। नैनीताल हाईकोर्ट बार सभागार में बनाए गए मतदान केंद्र में 1303 पंजीकृत अधिक्ताओं में से 979 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानी दिनभर में 75.13 फीसदी मतदान हुआ। अब 20 फरवरी से नैनीताल क्लब में मतों की गणना की जाएगी। प्रदेश में सभी जिला अदालतों और मुंसिफ कोर्ट में मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। काउंसिल सदस्यों के 24 पदों पर इस बार 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। प्रत्येक 200 वोटरों पर अलग मतदान केंद्र बनाया गया था। हाईकोर्ट सभागार में वोटिंग प्रक्रिया चली। सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तक अधिवक्ता वोट डालने के लिए लाइन में खड़े दिखे। वरिष्ठ अधिवक्ता ने सुबह समय रहत...