नई दिल्ली, अगस्त 17 -- सीनियर वकील प्रशांत भूषण ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया एक नियामक संस्था है, इसलिए वह खुद कोई लॉ कॉलेज नहीं चला सकता। उन्होंने कहा कि BCI का काम देश के कानून कॉलेजों को रेगुलेट करना है, लेकिन अगर वही संस्था लॉ कॉलेज चलाने लगे तो हितों का टकराव पैदा होता है। भूषण ने यह टिप्पणी एक अलग मामले की सुनवाई के दौरान की। उन्होंने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन उनकी बात को बीसीआई की ओर से गोवा में वकीलों के लिए प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि अकादमी से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर वह एक याचिका भी दायर कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- BJP में फेरबदल से कांग्रेस क्यों खुश? एक बदलाव से तो उछल पड़ीं सोशल मीडिया हेड प्रशांत भूषण उस समय परमाणु ऊर्जा से जुड़े कानून की संवैधानिक व...