सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर,संवाददाता। उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्यों के चुनाव के लिए हो रहे मतदान में शनिवार को 83.5 फीसदी वकीलों ने वोट डाले। दीवानी परिसर में चुनाव अधिकारी न्यायाधीश जलाल मोहम्मद अकबर तथा शुभम वर्मा की निगरानी में शुक्रवार और शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में चुनाव कराया गया। 3264 मतदाताओं को सुचारु रूप से मतदान करने के लिए तीन बूथों पर मतदान की व्यवस्था की गई थी। दो दिनों में बूथ नंबर एक पर 972 वकीलों ने वोट डाले। बूथ नंबर दो पर 957 और बूथ नंबर तीन पर 794 वकीलों ने मतदान किया। शुक्रवार को 1279 जबकि शनिवार को 1444 वकीलों ने वोट डाले। 333 प्रत्याशियों में से 25 को चुनने के लिए दिन भर अधिवक्ताओं में जोश दिखा। सुरक्षा में नगर कोतवाल संदीप कुमार राय समेत कई थानों के पुलिसकर्मी और एलआईयू टीम दीवानी परिसर में मौजूद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.