फरीदाबाद, मार्च 12 -- पलवल। पलवल में 18 मार्च को होने वाले बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिला सचिवालय में अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिले में कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पलवल न्यायिक परिसर में तीन, जबकि होडल और हथीन न्यायिक परिसर में एक-एक केंद्र स्थापित किया गया है। इन केंद्रों पर कुल 2068 मतदाता मतदान करेंगे। उपायुक्त ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, मेडिकल किट और एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.