शामली, जुलाई 13 -- शामली। जनपद शामली की तीनों टैक्स बार एसोसिएशनों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सहारनपुर में अपर आयुक्त ग्रेड-1 जीएसटी रूबी सिंह से शिष्टाचार भेंट कर नवीन राज्य कर भवन शामली में अधिवक्ताओं के लिए बड़े बार कक्ष के आवंटन की मांग उठाई। इस संबंध में उन्हें एक ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि जनपद शामली में जिला टैक्स बार एसोसिएशन, टैक्सेशन बार एसोसिएशन तथा शामली टैक्स बार एसोसिएशन कार्यरत हैं, जिनमें करीब 130 अधिवक्ता सदस्य हैं। वर्तमान में नवीन राज्य कर भवन में बार एसोसिएशन को आवंटित कमरा में है, जो अधिवक्ताओं की संख्या तथा व्यापारियों एवं करदाताओं से होने वाले दैनिक कार्यों के दृष्टिगत काफी छोटा साबित हो रहा है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि राज्य कर भवन के मुख्य द्वार के समीप स्थित कमरा ...