बार और बेंच न्यायप्रणाली के दो स्तम्भ: ज्योत्सना सिंह
जौनपुर, मई 15 -- मछलीशहर। नव नियुक्त उपजिलाधिकारी(न्यायिक)ज्योत्सना सिंह ने कहा कि बार और बेंच न्याय प्रणाली के दो मजबूत स्तंभ हैं। अधिवक्ता और अधिकारी की जनता और वादकारी के प्रति त्वरित न्याय दिलाने की जवाबदेही होती है। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य और सहयोग हमेशा बना रहे, जिससे कोई गति रोध न उत्पन्न हो। उपजिलाधिकारी न्यायिक ने गुरुवार को तहसील सभागार में परिचय समारोह के आयोजन मौके पर यह बातें कही। इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रशासनिक योगिता सिंह ने कहा कि बार और बेंच के बीच कोई अवरोध होगा तो नुकसान जनता का होगा। कोशिश रहे कि वादकारी तहसील से निराश न लौटे। वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा ने तहसील की परंपराओं से अधिकारियों को अवगत कराया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.