बार और बेंच के सामंजस्य से ही वादकारियों का हित: जिला जज
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 21 -- कुंडा, संवाददाता। बार एवं बेंच एक गाड़ी के दो पहिए हैं, बार एवं बेंच के सामंजस्य से ही वादकारियों का हित होता है, उन्हें जल्द न्याय मिलता है। यह बातें सिविल बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए मुख्य अतिथि जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कमल पांडेय ने कही। उन्होंने कहा वादकारियों को न्याय दिलाना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। हर जगह से थके हारे पीड़ित व्यक्ति की अंतिम आशा न्याय का मंदिर होता है। वादी को जल्द न्याय दिलाने में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।इसके पहले जिला जज ने संघ के अध्यक्ष जर्नादन शुक्ल, महामंत्री प्रवीण कुमार शुक्ल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय, मयंक कक्कड़, भूपेन्द्र कुमार, सुषमा जायसवाल, महेन्द्र कुमार शुक्ल, अनिल कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.