लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- तहसील बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला जज शिवकुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि सीजेएम नीरज गौड़, जेएम आश्रिता, एजेएम रजत कुमार, एसडीएम चालवुराजु आर, सीओ अरुण कुमार सिंह रहे संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता बीपी सिंह ने किया है। अधिवक्ताओं की गरिमामय में उपस्थित के बीच मुख्य अतिथि जिला जज शिवकुमार सिंह ने होली के त्यौहार को लेकर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार छोटे-बड़े गरीब और अमीर के भेदभाव को मिटाता है और आपस में मिलकर सद्भावना बनाए रखने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने अधीनस्थ जजों को बार और बेंच के सहयोग से गरीबों को सुलभ और सस्ता न्याय दिलाने की भी बात कही। अधिवक्ताओं द्वारा फैमिली कोर्ट को लेकर उन्होंने बताया कि इस संबंध में पत्राचार शासन को किया ...