अमरोहा, नवम्बर 18 -- बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा ने न्यायालय परिसर में बुनियादी सुविधाओं की मांग की है। इस संबंध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सलीम खान और अन्य पदाधिकारी सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम की गैर मौजूदगी में डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कहा कि न्यायालय परिसर नगर पालिका परिषद अमरोहा के क्षेत्र में स्थित है। लॉयर्स कैंपस में सड़कें और नालियां नहीं हैं। बरसात में पानी जमा हो जाता है। जलभराव से मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। इससे वकील और वादकारी बीमार पड़ जाते हैं। चैंबर्स तक पहुंचने में भी दिक्कत होती है। अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर अधिवक्ताओं की शिकायतों के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित की गई थी। अगस्त में हुई बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जिला प्रशासन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.