बार एसो. की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज
अमरोहा, मई 8 -- अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार यानि आज जोया रोड स्थित सुमंगलम बैंक्वेट हॉल में आयोजित होगा। जिसमें न्यायिक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। बार एसोसिएशन का चुनाव इस बार काफी दिलचस्प रहा था। कुल 12 पदों के लिए 55 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें अध्यक्ष व सचिव पद पर छह-छह दावेदार थे। 21 अप्रैल को हुए मतदान में अधिवक्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था जबकि 22 अप्रैल को मतगणना के बाद नतीजे आए थे। अध्यक्ष पद पर कपिल कुमार चिकारा व महासचिव पद पर अरशद हुसैन भारती ने जीत दर्ज की थी। चुनाव में अन्य कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य पदों पर भी कई अधिवक्ता निर्वाचित हुए हैं। बार कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.