गोरखपुर, मई 29 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के सभागार में शुक्रवार को मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में अधिवक्ताओं के लिए खून जांच, ईसीजी, बीपी, आंख और ऑक्सीजन जांच की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम का शुभारंभ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमापति उपाध्याय और मंत्री अनुज अस्थाना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रहे। मेडिकल कैम्प में लगभग 500 अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस अवसर पर शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव, शिव कुमार निषाद, अभिषेक सिंह, सुमित मिश्रा, अंशुमान पाठक, प्रवीण शुक्ल, रमेश कुमार यादव, अमरनाथ कुशवाहा, आशुतोष दूबे, धनंजय कुमार तिवारी, रंजन श्रीवास्तव, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, केशरी चंद, रमेश सिंह और राकेश कुमार शुक्ल समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...