गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल की एल्डर्स कमेटी की बैठक गुरुवार को चेयरमैन राधेश्याम पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों से मीटिंग हॉल में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का अनुरोध किया है। साथ ही एसोसिएशन के अध्यक्ष और मंत्री को भी आमंत्रित किया गया है, ताकि चुनाव प्रक्रिया के संबंध में समुचित और सर्वमान्य निर्णय लिया जा सके। बैठक में कहा गया कि पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.