हमीरपुर, मार्च 9 -- हमीरपुर, संवाददाता। सरीला तहसील सभागार में सोमवार को बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम बलराम गुप्ता ने पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में ब्रजमोहन प्रजापति को जनवरी से जून तक के लिए अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई गई। जबकि जुलाई से दिसंबर तक जयकुमार सिंह यादव अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। महामंत्री पद की शपथ ब्रजनंदन सिंह सन्यासी, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव, मंत्री महेंद्र कुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष बालस्वरूप यादव तथा ऑडिटर मकरंद सिंह राजपूत ने ली। सदस्य के रूप में सुनीता प्रजापति, कौशलेंद्र कुमार, आदर्श कुमार द्विवेदी, शिवचरण सिंह और ओमप्रकाश यादव को भी शपथ दिलाई गई। एसडीएम ने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय से न्याय व्यवस्था मजबूत होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.