बुलंदशहर, मार्च 7 -- श्री स्वामी दयाल भटनागर लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जिला बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन राघव, सचिव अमित चौहान, कोषाध्यक्ष मनीष मित्तल तथा बार लिपिक जनरल सुनील शर्मा ने छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी में उपलब्ध विभिन्न विधिक पुस्तकों, जर्नल्स एवं संदर्भ सामग्री के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि न्यायिक अध्ययन और अधिवक्ता बनने की तैयारी में लाइब्रेरी की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने लाइब्रेरी की व्यवस्था का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध पुस्तकों और अन्य अध्ययन सामग्री के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.