गाज़ियाबाद, नवम्बर 25 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित एक मैदान में मंगलवार को बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। बार एसोसिएशन की ए और बी टीम बनाई गई। ए टीम के कप्तान एडवोकेट राजकुमार चौधरी रहे, जबकि बी टीम की कप्तानी एडवोकेट सचिन दीक्षित ने की। ए टीम ने टॉस जीतकर बी टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 175 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतारी ए टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की, मगर लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। ए टीम केवल 165 रन ही बना सकी। नकुल त्यागी मैन ऑफ द मैच बने। एडवोकेट अनिल चौधरी,प्रेमवीर राठी,संजय मुदगल आदि ने विजेता टीम और खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...