पूर्णिया, मार्च 18 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। बार एसोसिएशन पूर्णिया में चुनाव का बिगुल बज गया है। हर दो साल पर होने वाला यह चुनाव आगामी 18 अप्रैल को होगा। इस बार के चुनाव में 1248 वकील अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव समेत 29 पदाधिकारियों का चुनाव करेंगे। चुनाव को लेकर निवर्तमान अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी को मुख्य चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है जबकि अधिवक्ता कैलाश बिहारी, अदनान मुस्तफा एवं अरूण कुमार भारती को चुनाव के त्रिसदस्यीय कमेटी में शामिल किया गया है। चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही वोटर लिस्ट का प्रकाशन कर दिया गया जिसपर आपत्ति की मांग की गई है। वहीं इसका अंतिम प्रकाशन 4 अप्रैल को किया जाएगा। इसके बाद 6 से 10 अप्रैल तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है। वहीं 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों...