बार एसोसिएशन पहुंचे विधान परिषद सदस्य, विकास कार्यों में सहयोग का दिया भरोसा
पूर्णिया, जुलाई 9 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। विधान परिषद सदस्य अनिल कुमार ठाकुर के पूर्णिया बार एसोसिएशन पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जे.एन. अम्बष्ठ समेत अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए विधान परिषद सदस्य ने उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके सम्मान तथा सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में बार एसोसिएशन के विकास एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ अधिवक्ताओं के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.