आरा, मई 22 -- पीरो, संवाद सूत्र बार एसोसिएशन परिसर में कूड़ेदान और सफाई की व्यवस्था नहीं होने से अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ताओं की शिकायत पर एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने पीरो नगर परिषद् की कार्यपालक पदाधिकारी मेघा कुमारी को अविलंब सफाई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अयोध्या तिवारी और महासचिव श्यामानंद पाण्डेय ने एसडीओ और कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर कूड़ेदान की व्यवस्था करने और सफाई की व्यवस्था करने का अनुरोध किया था, लेकिन नगर परिषद् की ओर से अब तक बार एसोसिएशन के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गयी है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...