गौरीगंज, मई 22 -- अमेठी। संवाददाता बार एसोसिएशन ने अमेठी तहसील में बिना पंजीकरण के प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं की जांच किया। ऐसे लोगों को तहसील में न आने के चेतावनी देते हुए उपजिलाधिकारी से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।शुक्रवार को बार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष दिनेश सिंह, महासचिव अनिल तिवारी, अजय तिवारी, विजेंद्र पांडेय सहित अधिवक्ताओं की टीम ने तहसील परिसर में बिना पंजीकरण के प्रैक्टिस कर रहे अधिवक्ताओं का चिह्नाकंन किया। इससे तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। बार की टीम ने अधिवक्ताओं के चेंबर में जा कर कार्य कर रहे सभी अधिवक्ताओं से उनके पंजीकरण की जानकारी लिया। बार अध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि अधिवक्ताओं की जांच में 25 लोग बिना पंजीकरण प्रैक्टिस करते पाए गए हैं। उनको चेतावनी दी गई है कि आज के बाद वे तहसील में प्रैक्टिस करने न आएं। इ...