गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद। बार सभागार में शनिवार को गाजियाबाद बार एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें आगामी वर्ष में होने वाले कई कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी ने बताया कि बैठक में सभी कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान कचहरी परिसर में होने वाले नए चेंबर के निर्माण, पेड़ों की छटाई, बार सभागार को और बड़ा करने आदि अन्य विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में इन सभी कार्यों को पूरा कराने को लेकर फंड को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान अन्य सदस्यों ने भी विभिन्न कार्यों को लेकर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.